फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटों तक नेशनल हाइवे-305 रहा बंद

विज्ञापन
बंजार से दो किमी आगे सामान से लदे ट्रक के खराब होने से अवरूद्घ हाइवे-305 - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार से गुजरने वाले एनएच-305 पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। उपमंडल मुख्यालय बंजार से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रक के खड़ी चढ़ाई पर खराब हो जाने से सड़क बडे़ वाहनों के लिए घंटों तक बंद रही।
विज्ञापन

बंजार-जिभी सड़क पर भियोट मोड़ के साथ ही सुबह करीब नौ बजे एक सामान से भरे ट्रक के फंस जाने के कारण बड़े वाहनों को जिभी, भरठीधार, दमोठी सड़क से होकर आना पड़ा। छोटे वाहनों को भी मुश्किल से निकाला गया। यात्रियों को दोनों ओर से बस की अदला-बदली कर सुविधा प्रदान कर गंतव्य तक पहुंचाया। गौरतलब है कि पिछले साल हुए बस हादसे के बाद भी एनएच अथॉरिटी अभी तक एनएच 305 को दुरुस्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इस स्थान पर ट्रक खराब पड़ा है। उसी स्थान में चढ़ाई में मोड़ पर काफी ज्यादा गड्ढे पड़े होने के कारण अकसर बड़े वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन व अथॉरिटी इस मोड़ की दशा सुधारने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रहा है। घाटी के अजय शर्मा, ललित, गुलशन, शिव राज, रूपेश, विनय, पवन, काकू, अनुज तथा मोहन लाल ने कहा कि विभाग की ओर से हादसों के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम बंजार के अड्डा प्रभारी ओमी चंद ने कहा कि सड़क बंद होने से निगम की बसों की सवारियां को ट्रांसमिट किया गया, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे हाइवे यातायात के लिए बहाल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें