फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संडे मार्केट के लिए शहर का ट्रैफिक प्लान बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, पीपल जातर के बाद अब संडे मार्केट के लिए ट्रैफिक प्लान बदल दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित मालरोड और अस्पताल सड़क पर ट्रैफिक वन-वे रहा। यह व्यवस्था संडे मार्केट को देखते हुए की गई। ऐसे में खरीदारों के साथ व्यापारियों को राहत मिली है। नगर परिषद ने जिला प्रशासन से ट्रैफिक बदलाव की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने अनुमति प्रदान करते हुए ट्रैफिक में बदलाव कर दिया।
विज्ञापन

बदले ट्रैफिक प्लान के चलते रविवार को मालरोड से भुंतर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को संचालित किया गया। इसके अलावा भुंतर से कुल्लू की ओर आने वाले वाहनों को कॉलेज चौक से अस्पताल सड़क से भेजा गया।
ऐसे में दोनों सड़कें वन-वे रहने से खरीदारी करने वालों को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ा। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि संडे मार्केट को देखते हुए ट्रैफिक प्लान को बदलने का आग्रह जिला प्रशासन से किया गया था। इससे खरीदारों को खरीदारी और व्यापारियों को कारोबार करने में सुविधा मिलेगी। वाहनों की आवाजाही कम होने से खरीदारों की संख्या बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें