फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली ने किया इनकार, कचरा निष्पादन कुल्लू और भुंतर के लिए बनेगा चुनौती

विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में नगर परिषद मनाली की ओर से एक दिसंबर से कूड़ा न लेने के बाद नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के लिए कूड़ा ठिकाना लगाना चुनौती बनता नजर आ रहा है। नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के लिए नई डंपिंग साइट को तलाश करना आसान काम नहीं होगा।
विज्ञापन

डंपिग साइट के लिए इससे पहले भी जिन जगहों पर चयन किया गया था, वहां लोगों ने विरोध जताया और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। गौर रहे कि नगर परिषद के पिरड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में कूड़ा डंप न्यायालय के आदेश पर बंद करना पड़ा था। इसके बाद नगर परिषद कुल्लू ने अपने स्तर पर डंपिंग साइट तलाशने की कोशिश की। मगर इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। यही हाल नगर पंचायत भुंतर का भी रहा।
हालांकि बाद में मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में कूड़ा भेजने की व्यवस्था हुई। इसके बाद कुल्लू और भुंतर का कूड़ा रांगड़ी भेजा जा रहा था। अब नगर परिषद मनाली ने कूड़ा संयंत्र में कचरे के ढेर जमा होने का हवाला देकर कुल्लू, भुंतर और बंजार का कचरा नहीं भेजने को कहा है। इसके लिए बकायदा नगर परिषद मनाली की ओर से सभी नगर परिषदों को पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले दिनों में नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के पास अपनी कोई डंपिंग साइट नहीं है। अगर समस्या का समाधान जल्द न होने पर दोनों शहरों में कचरे के ढेर भी लग सकते हैं। कुल्लू और भुंतर शहर से प्रतिदिन काफी अधिक मात्रा में कचरा निकलता है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि व्यवस्था होने तक कूड़ा फिलहाल मनाली ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें