फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रिसमस की तैयारी पूरी, मालरोड पर आज से बजेगा डीजे

Wed, 24 Dec 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्रिसमस के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली व बंजार घाटी सजकर तैयार हो गई है। इसके लिए होमगार्ड के 150 जवान कुल्लू पहुंच गए हैं, उन्हें विभिन्न जगह तैनात किया जाएगा। अभी 135 पुलिस जवानों का इंतजार है। वहीं दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में वायु प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंचने से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रिसमस, नववर्ष के जश्न और विंटर सीजन को देखते हुए जिला पुलिस ने निदेशालय शिमला से 285 जवानों की मांग की है। इसमें 150 होमगार्ड और 135 पुलिस के जवान शामिल हैं।
क्रिसमस के लिए होमगार्ड के जवान कुल्लू पहुंचे हैं और उन्हें मनाली, सोलंगनाला, मणिकर्ण, तीर्थन व जिभी व सोझा के इलाकों में तैनात किया जााएगा ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा न हो। पुलिस रिजर्व के 27 दिसंबर तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आपदा के कारण इस बार जिला के हाईवे के साथ बंजार-गुशैणी, लारजी से सैंज, भुंतर से मणिकर्ण, कुल्लू से मनाली वामतट के साथ कई मुख्य सड़कों की हालत अभी पूरी तरह से नहीं सुधर पाई है।
वहीं, कुल्लू-मनाली हाईवे तीन और औट-बंजार-सोझा तक हाईवे-305 पर जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में संबंधित पुलिस व होमगार्ड जवानों के लिए यातायात को बहाल रखना एक चुनौती है। वहीं पर्यटन कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली के साथ मैदानी इलाकों में धुंध होने से हिमाचल सहित कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि क्रिसमस, नववर्ष और विंटर सीजन के लिए 150 होमगार्ड जवान आ गए हैं। उनकी तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें