कुल्लू के ढालपुर में क्रिश्चियन नर्सिग संस्थान के कार्यक्रम के शुभांरभ मौके पर पहुंचे सीएमओ कु
कुल्लू। क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर ने प्रदर्शनी मैदान में हेल्थ फेयर का आयोजन किया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कॉलेज की छात्राओं ने फूड स्टाल भी स्थापित किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने फूड स्टाल का निरीक्षण किया। हेल्थ शिविर का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि निशुल्क शिविर आयोजित होने से गरीब वर्ग के लोगों की जांच होती है। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी, छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद