फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चित्रा भास्कर और तन्मय को चुना सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। प्रधानाचार्य कृष्ण लाल ने एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों निहाल चंद और विनय ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्तिक और उमेश ने युवा नेतृत्व शिविर तथा गणतंत्र दिवस परेड के बारे में बताया। ओएनजीसी के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक संजू शर्मा ने सफलता के सूत्र साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी एलआर ठाकुर ने डिजिटल इंडिया और मेरा भारत विषय पर जानकारी दी। समापन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान देवी चंद ने की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। चित्रा भास्कर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, तन्मय को सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वयंसेवक, सौरभ को सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर (छात्र) और जानवी को सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर (छात्रा) का पुरस्कार दिया गया। क्रिश राणा को सक्रिय स्वयंसेवक, संजना को कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवक और शुभम को सर्वश्रेष्ठ दलनायक चुना गया। वहीं, दशमी वारदा के दल को सर्वश्रेष्ठ दल का पुरस्कार मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें