फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल में जांची बच्चों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सेंट्रल दिल्ली के सहयोग से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 3 से 16 वर्ष तक के 170 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में हड्डियों, दांतों, छाती और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण यादव, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. नील धिस्सा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरनजीत सिंह, डॉ. सचिन कुमार और डॉ. नरेश ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनके साथ सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मान सिंह भी मौजूद रहे। स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में चामुंडा नर्सिंग कॉलेज ने भी सहयाेग दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें