फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीएवी मौहल में मॉडल पेश कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। डीएवी स्कूल मौहल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रविवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विनोद ने किया। इसमें कक्षा पहली से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, चंद्रयान-3, मंगलयान, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, रोबोटिक्स, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, हाइड्रोलिक लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम आदि मॉडल पेश किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के वैज्ञानिक सिद्धांत और दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें आयरा हुसैन, अरनव अरोड़ा, करुल, अनामिका, मोहित, हेयांश, अद्विका राणा और अन्वेषा शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा, प्रयोग और नवाचार का माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें