Chief Minister to lay foundation stone of multi-storey parking in Sultanpur today
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को जिला कुल्लू के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह कुल्लू और बंजार विधानसभा में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह दोनों विधानसभा में करोड़ों की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मेला मैदान बंजार पहुंचेंगे। बंजार में वह विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं के शिलान्यास करेंगे उनमें बंजार बाईपास सड़क में जिभी खड्ड पर घेलीगाड में वैली पुल का शिलान्यास, अधिशासी अभियंता बंजार का भवन, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिड़व, स्वास्थ्य उपकेंद्र नजां और निरीक्षण हट बांदल शामिल है।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब 3:00 बजे ढालपुर मैदान पहुंचेंगे तथा सुल्तानपुर में नगर परिषद की बहुमंजिला पार्किंग के शिलान्यास के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन किंजा, राजकीय पॉलिटेक्निकल संस्थान कुल्लू के टाइप-दो, टाइप-तीन और टाइप चार आवासों की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री अग्निशमन स्टेशन कुल्लू में भी टाइप-दो तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के टाइप-तीन आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे।