फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतनाथ पुल का काम बंद, दशहरा उत्सव में यातायात संभालना होगा मुश्किल

विज्ञापन
कुल्लू का क्षतिग्रस्त भूतनाथ पुल। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। सनी देओल की फिल्म दामिनी का डायलॉग तारीख पे तारीख मिलती है, लेकिन न्याय नहीं मिलता तो आपने कई बार सुना होगा। यह डायलॉग कुल्लू के ब्यास नदी पर बना भूतनाथ पुल पर स्टीक बैठता है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच बने डबललेन पुल से चार साल ये यातायात बंद है। 18 दिन बाद कुल्लू का अंतरराष्ट्रीय दशहरा शुरू होने वाला है। दशहरा में भूतनाथ पुल की भूमिका अहम रहती है। पिछले दो साल कोविड होने से दशहरा का आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हो पाया। इस बार तीन साल बाद दशहरा भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
भूतनाथ पुल को पूरा करना तो दूर निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। ऐसे में कुल्लू दशहरा में न केवल आम लोगों को जाम से परेशानी होना पड़ेगा, बल्कि पुलिस के भी खूब पसीना बहाना होगा। इस पुल के बंद से होने कुल्लू शहर के लोगों के साथ खराहल घाटी के लोगों में भारी रोष है। राम लाल, निका राम, उगम राम तथा भूपेंद्र कोटिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग कुल्लू की लापरवाही और नाकामी से जनता और सैलानी परेशानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब दशहरा में लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ेगा, जिसके लिए लोनिवि जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जो पिल्लर 2018 में लग जाना चाहिए था, उसे अब चार साल बाद लगाया जा रहा है। इस बारे में लोक निर्माण कुल्लू के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने पुल की मरम्मत कर रही दिल्ली के कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया है। जल्द शेष बचे को काम को पूरा किया जाएगा।
शहर में ब्यास नदी पर चार सालों से भूतनाथ पुल का काम बंद है। लोक निर्माण विभाग के दावे हवा में खुल गए हैं। चार साल में दस से भी अधिक बार भूतनाथ पुल को तैयार करने के लक्ष्य रखे गए। पुल से आम लोगों के साथ शहरवासी भी खासे परेशान हैं। रात के अंधेरे में लंबे रूट की बसें कुल्लू से पकड़नी पड़ रही हैं। मनाली से चलने वाली लंबे रूटों की बसें अब वामतट से होकर सीधे निकल जाती है। पहले यह बसें कुल्लू बस अड्डे होकर आती और जाती थी। चार सालों से लोक निर्माण विभगा कुल्लू की लापरवाही से सैलानी और आमजन परेशान हैं। लोगों को अब लंबे रूट की बसों को पकड़ने के लिए वामतट तक पैदल जाकर अंधेर में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
कांग्रेस सरकार बनने पर होगी जांच
यह भाजपा सरकार का विकास मॉडल है। सरकार और विभाग चार साल में एक पुल को नहीं बना सके हैं। भाजपा ठेकेदारों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस की सरकार इसकी जांच करवाएगी और दोषी अधिकारियों को सलाखों से पीछे डालेगी।
विज्ञापन

सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें