फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तलपीणी में राख फेंककर भगाई बुरी शक्तियां

Mon, 15 Jan 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तलपीणी गांव में छार दियाली की परंपरा निभाई गई। क्षेत्र के लोगों ने राख फेंककर घाटी से बुरी शक्तियों को भगाया। मान्यता के अनुसार अश्लील जुमलों का दौर भी चला।
विज्ञापन

तलपीणी गांव में देव परंपरा का निर्वहन सोमवार करीब सुबह 10:00 से किया गया। सबसे पहले छार दियाली के लिए एक निश्चित स्थान पर लोग एकत्रित हुए। इसके बाद जागरा जलाया गया। वहां पर स्वांग भी रचाया गया। स्वांग के माध्यम से चिह्नित हारियानों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव खेल का आयोजन भी हुआ, जिसमें देव नियमों में रहकर अश्लील जुमले बोले गए। इसके बाद राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। राख फेंकने का नजारा रोचक रहा। इस दौरान क्षेत्र में राख ही राख नजर आई। माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ने कहा कि छार दियाली परंपरा का तलपीणी गांव में सदियों से निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि मकर संक्रांति के दूसरे दिन छार दियाली का पर्व काफी अहम होता है। इसमें देव परंपराओं का पालन किया जाता है और बुरी शक्तियों को घाटी से भगाया जाता है। वर्तमान समय में भी इस परंपरा को देव नियमों के अनुसार निभाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें