फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क सुरक्षा का पालन करवा रहे 25 स्वयंसेवी

Mon, 15 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 25 स्वयंसेवी पुलिस जवानों के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करवा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले 25 स्वयंसेवियों को चयनित कर उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। स्वयंसेवियों को पुलिस अधिकारी सड़क सुरक्षा और सामाजिक कार्यों की विशेष जानकारी दे रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।
उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले 25 स्वयंसेवियों को चुना गया है। ये स्वयंसेवी पुलिस जवानों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें