फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान आवंटन में हेराफेरी का आरोप

Fri, 06 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत भुंतर में दुकानों के आवंटन मामले में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नपं अध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने नपं के तहत बनी दुकानों को अपने बेटों के नाम दो सौ रुपये प्रति माह के किराये पर दे रखा है। दुकानें भी उन बच्चों के नाम आवंटित कर दी गई हैं जो अभी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इसके बारे में चार पार्षदों ने उपायुक्त कुल्लू को भी शिकायत भी सौंपी है। नगर पंचायत के पार्षद जस्पाल जस्सी, गीता शर्मा, सोनी शर्मा और रमा देवी ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष बलजीत डोगरा ने नगर पंचायत में मनमानी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी पार्षद को विश्वास में न लेकर जो काम किए हैं, उनमें अनियमितताएं बरती गई हैं। पार्षदों ने बताया कि भुंतर नगर पंचायत की ओर से लाखों रुपये खर्च कर चार दुकानें बनाई गईं और इन चार दुकानों में से तीन अध्यक्ष ने कुछ पार्षदों के बेटों के नाम दो सौ रुपये मासिक किराए पर आवंटित कर दीं। जबकि, उक्त पार्षदों के बेटे अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि नगर पंचायत की किसी भी संपत्ति पर अध्यक्ष, पार्षद और उनके परिवार अधिकार नहीं जमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले अध्यक्ष ने आनन-फानन में कई अधूरे निर्माण कार्यों के उद्घाटन कर दिए।

 इसके बाद दुकानों के आवंटन में भी हेराफेरी की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में जो एजेंडा रखा गया था, उसमें सिर्फ 11 प्रस्ताव रखे गए थे और इन प्रस्तावों पर ही गत बैठक में चर्चा हुई। इन किसी भी प्रस्ताव में दुकानों के आवंटन का कोई भी प्रस्ताव नहीं था। जबकि, बाद में देखा गया कि कार्यवाही में 24 प्रस्ताव घर बैठ कर ही डाल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका पूरा रिकार्ड उन्होंने कैमरों में कैद किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त कुल्लू को दी गई है। शिकायत के बाद अध्यक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस को भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ने सिर्फ दुकानों के आवंटन में ही हेराफेरी नहीं की, बल्कि बस अड्डे में लगे फ्रिज को दुकानदारों के लिए अलाट कर दिया है। बस अड्डा व शौचालय के ठेके भी मनमर्जी से अपने चहेतों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मिली है। पूरे मामले की रिपोर्ट ईओ से मांगी गई है। वहीं, एसडीएम कुल्लू को भी आदेश दिए हैं कि मामले की पूरी छानबीन कर रिपोर्ट दें।
राकेश कंवर उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें