फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा अब सीएचसी सैंज

Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्रों में सात सीसीटीवी किए इंस्टॉल
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर नजर, संपत्ति को नहीं होगा नुकसान
संवाद न्यूज एजेेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। स्वास्थ्य खंड बंजार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अब सीसीटीवी के निगरानी में रहेगा। केंद्र में विभिन्न जगहों पर सात सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं।
ऐसे में सीएचसी में आने वाले मरीजाें और तीमारदारों के अलावा शरारती तत्वों पर विशेष नजर रहेगी ताकि सीएचसी की संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के साथ चोरी की वारदातें भी न हों। इसकी रोकथाम में भी सीसीटीवी सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य के साथ दंत ओपीडी, सरकारी, निजी प्रयोगशालाएं और फार्मासिस्ट के लिए अलग कमरे की व्यवस्था है। ऐसे में हर क्षेत्र में अब सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी। हालाकि, पूर्व में सीसीटीवी न होने की वजह से सामान चाेरी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता था लेकिन अब निगरानी रहने से इस तरह का खतरा कम होगा। इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी डॉ. वरुण ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सात सीसीटीवी इंस्टाॅल किए गए हैं। इस कार्य पर करीब 70,000 रुपये का बजट खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी इंस्टॉल होने से अब सीएचसी के हर क्षेत्र में नजर रहेगी। केंद्र में आने और जाने वाले हर मरीजों-तीमारदारों के साथ खासकर शरारती तत्वों पर निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें