फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 90 किलो चरस की नष्ट

विज्ञापन
कुल्लू पुलिस विभिन्न मामलों में पकड़ी चरस को नष्ट करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। नशीली दवाओं की निस्तारण समिति ने शुक्रवार को सभी मामलों की संपत्तियों के निपटान के बाद पुलिस लाइन बाशिंग में 90.798 किलोग्राम चरस आग के हवाले की है। इसके अलावा पुलिस ने 208 ग्राम हेरोइन और 44.100 किलोग्राम अफीम के डोडे को भी नष्ट किया। इससे पहले भी पिछले माह पुलिस ने चरस की खेप को आग में जलाकर नष्ट किया था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद चरस, हेरोइन तथा अफीम के डोडे को नष्ट किया गया। पुलिस ने नशे की यह खेप 80 मामलों में पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें