फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चरस का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर-गड़सा मार्ग पर 1.211 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा है। भुंतर पुलिस ने तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। अब पुलिस आरोपी की मांगी फोन की कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है। इसमें पुलिस को सुबूत मिलने की उम्मीद है। सात जनवरी को भुंतर पुलिस ने गड़सा मार्ग पर गश्त के दौरान लुदर चंद से 1.211 किलोग्राम चरस बरामद की थी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें