फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में बच्चों को बीमार कर रहा बदलता मौसम

Sat, 12 Jul 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन बच्चें।-संवाद
विज्ञापन
वायरल के मामले बढ़े, चिल्ड्रन वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में भी रोजाना 120 से 150 के बीच चल रही ओपीडी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बुजर्गों के साथ छोटे बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्चों के लिए स्थापित दो वार्डों स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और चिल्ड्रन में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हो गए हैं।
अस्पताल के दोनों वार्डों में मिलाकर 50 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। हर दिन ओपीडी भी 120 से 150 के बीच चल रही है। जिले में मौसम के लगातार परिवर्तनशील बने रहने से सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और दस्त की चपेट में बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में अपने बच्चे को लेकर आए हेम राम, कांता देवी, सीता देवी और मनोज ने कहा कि उनके बच्चे तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। शुरू में हल्की खांसी और बुखार था। ठीक होने के बजाय बच्चों को बीमारी ने जकड़ लिया। कहा कि दाखिल करने पर अब स्वास्थ्य में सुधार है। कहा कि अस्पताल में लगातार बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तंजिन मंटूक ने कहा कि मानसून के सीजन में वायरल, हेपेटाइटिस, स्क्रब टायफस, डायरिया आदि बीमारियों के मरीज बढ़ जाते हैं। नवजात शिशुओं और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) और न्यू बोर्न नर्सरी (एनबीएन) तथा चिल्ड्रन वार्ड में क्षमता से अधिक बच्चे उपचार के लिए भर्ती हैं। वायरल की चपेट में आने के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि बच्चों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। उन्होंने बच्चों के परिजनों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


ये सावधानी बरतें परिजन
छोटे शिशुओं और बच्चों के पास जाने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कर लें। सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं तो बच्चों से दूरी बनाए रखें या मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा पानी को उबाल कर पीएं और सब्जियों को भी अच्छे से धोकर पकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें