फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धार्मिक पर्यटन में रूप में विकसित होगा चंद्रभागा संगम

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के केलांग में साडा बैठक की अध्यक्षता करती विधायक अनुराधा राणा।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। वीरवार को केलांग में आयोजित बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं साडा अध्यक्ष अनुराधा राणा ने की। आपदा प्रबंधन, पर्यटन, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष ने यूरामूर्ति वैकल्पिक मार्ग को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। चंद्रभागा संगम को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा गया। अटल टनल से तांदी व कारगा और बिलिंग में शौचालय निर्माण एवं नियमित रखरखाव के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सिस्सू झील के समीप शौचालयों का निर्माण कर उनका संचालन सुलभ शौचालय के माध्यम से किया जाएगा। दालंग में वेस्ट कलेक्शन सेंटर स्थापित करने, पंचायत स्तर पर जागरूकता साइन बोर्ड लगाने तथा कचरा प्रबंधन के लिए उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने का भी निर्णय लिया गया।
केलांग बाजार और बस अड्डे के सौंदर्यीकरण, अस्पताल मार्ग की स्थिति सुधारने तथा खंगसर ईको ट्रेल के विकास के तहत फेंसिंग, प्रवेश द्वार और स्टेज निर्माण के लिए वन विभाग को प्रस्ताव तैयार होगा। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के समीप पेयजल सुविधा के लिए बोरवेल स्थापित करने, सिस्सू झील में ड्रेजिंग कार्य शीघ्र पूरा करने तथा केलांग में पार्किंग सुविधा विस्तार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट, हाई मास्ट लाइट और नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें