फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चैत्र नवरात्र... सजने लगे देवालय, मंदिरों में बैठाया सुरक्षा का पहरा

Fri, 28 Mar 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के भेखली ​स्थित माता भुवनेश्वरी का मदिंर।-संवाद
विज्ञापन
मंदिर के जीर्णोद्धार के चलते इस बार माता हिडिंबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

मां भुवनेश्वरी, शीतला और माता वैष्णो मंदिर में रहेगी श्रद्धालुओं की चहल-पहल
नवरात्रों में सुरक्षा को लेकर कुल्लू पुलिस भी चौकस, गश्त और नाकाबंदी बढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 30 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर कुल्लू में देवी-देवताओं के देवालय सज गए हैं। घाटी के ऐतिहासिक भेखली स्थित माता भुवनेश्वरी, सरवरी में माता शीतला, रामशिला स्थित माता वैष्णो मंदिर में अधिक चहल-पहल रहेगी। मंदिर के जीर्णोद्धार के चलते इस बार श्रद्धालु माता हिडिंबा के दर्शन नहीं कर सकेंगे। नवरात्र के लिए जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य देवालयों में पुलिस ने सुरक्षा पहरा बैठा दिया है। बाहर से आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के लोगों को नवरात्र का बेसब्री से इंतजार रहता है। माता के लिए रखी गई मन्नत को पूरा करने और चढ़ावे के लिए चुनरी, नारियल और अन्य सामान की खरीदारी श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी है। मंदिर में दर्शन के लिए जाने का शेड्यूल तैयार कर लिया है। सीता देवी, संगीता ठाकुर, महेश्वरी देवी, रीना, हेमलता और कांता ठाकुर ने कहा कि वह परिवार के साथ नवरात्रों में माता के दर्शन करने जाएंगी और माता रानी से सुख-शांति का आशीर्वाद लेंगी। उधर, नवरात्र में किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। कुल्लू पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि नवरात्र के लिए सभी पुलिस थानों और चौकियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि नवरात्र में घाटी में धार्मिक पर्यटन के बढ़ने की उम्मीद है। कहा कि नवरात्र के दौरान माता दशमी वारदा के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें