कुल्लू। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा 23 दिसंबर को कुल्लू प्रवास पर रहेंगे।
वे जिला प्रशासन, पुलिस और अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 दिसंबर की शाम कुल्लू पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में 23 दिसंबर को बहुउद्देशीय भवन में सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति से संबंधित महिला के साथ दुराचार एवं हत्या के मामले की जांच की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें संबंधित प्रकरण सहित अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। संवाद