फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिट्टा के खिलाफ लड़ाई में कूदी चचोगा पंचायत

Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के चचोगा पंचायत में मकान मलिकाे को किरायदार रखने से पहले जानकारी देने के लिए बैठक करते प्
विज्ञापन
पंचायत के सा वार्डों में निकाली जागरूकता रैली, बच्चों पर विशेष नजर रखने की हिदायत
विज्ञापन

पंचायत प्रधान बोलीं - किरायेदारों का करवाएं पंजीकरण, अपने पास रखें पहचान के दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। चिट्टा जैसे घातक नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं। इसकी चपेट में आने से कई युवाओं की जान जा चुकी है। चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ लड़ाई में ग्राम पंचायत चचोगा भी कूद गई है। पं
चायत प्रधान दीक्षा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया। पंचायत के नौ में से सात वार्डों में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से किरायेदारों का पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया गया। कहा गया कि उनकी पहचान के दस्तावेज अपने पास लें, जिससे किसी भी स्थिति में किरायेदार की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता रैली मंदिर प्रांगण से शुरू की गई। रैली झाड़ग तक निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि चिट्टा जैसा घातक नशा घरों को बर्बाद कर रहा है। हमें अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। पंचायत प्रधान दीक्षा ने कहा कि जागरूकता रैली का मकसद ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करना है। पहले नशा शहरों में था, अब गांव और घर-घर में पहुंच चुका है। युवा पीढ़ी इस दलदल में फंस रही है। हम सभी को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने किरायेदारों का पंजीकरण करवा लें। उनकी पहचान के दस्तावेज अपने पास लें, ताकि किसी भी स्थिति में किरायेदार की पहचान हो सके। इस दौरान वार्ड पंच परमेश्वरी ठाकुर, महिला मंडल प्रधान सुदर्शना देवी, खिला देवी, युवक मंडल के पदाधिकारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें