फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों को दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम

Mon, 13 May 2024 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को हजारों करोड़ की मदद आपदा प्रभावितों के लिए दी थी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए नहीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि असली आपदा प्रभावित पटवारी का इंतजार कर रहे हैं और कांग्रेस के नेताओं के लेटर पैड पर काम करने वालों को बिना एक डंगा गिरे भी लाखों रुपये मिल गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 सौ सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इसमें हिमाचल भी चार की चार सीटों का सहयोग देने जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधने हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है कि जिसे संस्थान बंद करने में मजा आता है। अब कांग्रेस को प्रदेश की जनता भी ताला लगाने जा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी पिछली बरसात का मलबा भी नहीं उठवा पाए हैं। ऐसे में उनसे विकास की बात करना बेईमानी है। नेता प्रतिपक्ष ने बंजार विधान सभा क्षेत्र के दियार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें