फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर : सुरेंद्र शौरी

Thu, 07 Mar 2024 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जन-जन तक केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। राष्ट्र स्तर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इसी के तहत बंजार भाजपा मंडल महिला मोर्चा द्वारा बंजार के आंबेडकर भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न एनजीओ में सक्रिय कार्य कर रहीं महिलाओं को सरकार विभिन्न योजनाओं से आत्मनिर्भर बनाया है। मोदी सरकार के 10 वर्षों में नारी की गरिमा, सुरक्षा, उनके सम्मान और स्वावलंबन के लिए बेहतर वातावरण बनाया गया है। महिलाओं की जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी को केंद्र की मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें