फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या : तरुण

विज्ञापन
कुल्लू में रैली निकालकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ढालपुर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर रोष जताया। सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई समिट में केंद्र सरकार ने चीन के ड्रोन को भारत में विकसित तकनीक बताकर पेश किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की किरकिरी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब चीन ने ट्वीट कर इस दावे का खंडन किया तो भारत की छवि को ठेस पहुंची।
युवा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की रिहाई की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआई समिट के विरोध में प्रदर्शन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें