कुल्लू। 2027 में देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जो प्रशासनिक एवं विकासात्मक योजना निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कही।
जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू में जिला एवं चार्ज अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आरंभ हुआ। इसमें प्रदेश जनगणना कार्य निदेशालय से आए प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि जनगणना 2027 कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। संवाद