फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कार्य न होने से पत्थर बन रहा है सीमेंट, जनता को क्या दें जवाब

Wed, 18 Oct 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रेत-बजरी न मिलने से ठप पड़े विकास कार्यों के विरोध में पंचायती राज प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनी मैदान ढालपुर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार से क्रशर बहाल करने और जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रतोचा के उपप्रधान डीएस ठाकुर ने कहा कि क्रशर बंद होने से रेत-बजरी नहीं मिल पा रही है। इससे पंचायत के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायतों में सीमेंट की बोरियां पत्थर बन रही हैं। पंचायत में किसी कार्य को शुरू करने के लिए सीमेंट पहले लिया जाता है। पंचायत प्रतिनिधियों को जनता को जवाब देना पड़ रहा है।
जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी कलम छोड़ो हड़ताल पर हैं। इससे पंचायतों में परिवार नकल, पंचायत प्रस्ताव, पेंशन प्रस्ताव, टीडी प्रस्ताव, अनापत्ति प्रस्ताव आदि कार्यों में भी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग की राशि केंद्र की ओर से अप्रैल 2023 में भेजी गई थी। प्रदेश सरकार ने अभी तक यह राशि पंचायतों को वितरित नहीं की है।
विज्ञापन

कुल्लू में एनएचपीसी से प्रभावित पंचायतों की लाडा राशि को भी रोका जा रहा है। लाडा राशि की शेल्फ ग्राम सभा की ओर से अनुमोदित होती है। ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद यह शेल्फ भेजी जाती है।
ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने अभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। अगर सरकार जल्द ही मांगों पर गौर नहीं करती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान सोयल-दो पंचायत के उपप्रधान गंगा ठाकुर, दिनेश नेगी, राजेंद्र, प्रेम ठाकुर, चुनी नेगी, लाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें