फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महा शिवरात्रि और लला मेमे की मनाई 15वीं पुण्यतिथि

Sun, 15 Feb 2026 09:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुयायियों ने छोगोन रिंपोछे के समक्ष नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। लला मेमे की 15वीं पुण्यतिथि और महाशिवरात्रि पर्व भुंतर में मनाया। इसमें देहरादून गोंपा के 9वें अवतार छोगोन रिंपोछे बतौर मुख्यतिथि रहेश्र सुरेंद्र नगर आश्रम गुजरात के महंत घनश्याम गिरी बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज हवन और यज्ञ से हुआ। इसके बाद बदाह गोंपा के मुख्य लामा नवांग रिगजिन और उनके अनुयायियों ने बौद्ध मंत्र मोंलाम पढ़कर कर भगवान बुद्ध की स्तुति की। मुख्य लामा ने मुख्यातिथि को पारंपरिक खतक और टोपी पहनाकर स्वागत किया। हजारों अनुयायियों ने 9वें अवतार छोगोन रिंपोछे के समक्ष शीश नवाया। छोगोन रिंपोछे ने कहा कि यह दिन सभी धर्मालंबियों के लिए एक महान दिन है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हिंदू धर्म की उत्पति हुई है। इसके बाद बौद्ध, ईसाई और अन्य धर्मों की उत्पति हुई है। धर्म चाहे कोई भी हो सबका सम्मान करना चाहिए। कहा कि माता-पिता के साथ रहना ही उनकी सेवा करना धर्म है। कार्यक्रम में लायुल सुर संगम के कलाकारों ने लाहौली लोक नृत्य पेश किय। पंद्रह मील स्थित बुद्धिस्ट कल्चरल स्कूल के बच्चों ने लाहौली और लद्दाखी नृत्य पेश किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें