पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन पर पतलीकूहल बाजार में शातिरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर 30,000 रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना रविवार रात की है।
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पतलीकूहल बाजार में पुलिस थाना पतलीकूहल से करीब 250 मीटर दूर एक किराना दुकान का शातिरों ने सरिए से शटर तोड़ा और अंदर घुसकर 30,000 रुपये ले उड़े। दुकान मालिक रघु अवस्थी ने कहा कि सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की। घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी भी की गई। थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक शातिरों का सुराग नहीं लग पाया है। कहा कि शहर में जगह-जगह लगे सीासीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान से नकदी चुरा ली है। कहा कि जल्द ही शातिरों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। संवाद