फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पावर स्टेशन के पास मिट्टी का ढेर लगाने पर मामला दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। बजौरा के पास 33 केवी के पावर स्टेशन के पास एचटी लाइन के नीचे मिट्टी का ढेर लगाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधिकारी की शिकायत पर भुंतर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में कहा गया है कि स्टोर क्रशर के पीछे 33 केवी एचटी लाइन के नीचे मिट्टी का ढेर लगा दिया था, जिससे यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद


रास्ता रोककर मारपीट करने पर मामला दर्ज
कुल्लू। जिले के राउगी के अनंत राम ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दी है कि उनके दो बेटों के साथ गांव के एक पुरुष और महिला ने रास्ता रोककर मारपीट की है। पुलिस ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायिक हिरासत में भेजा युवती की हत्या का आरोपी
कुल्लू। मणिकर्ण के कसोल में पंजाब की युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा है। मणिकर्ण पुलिस ने वीरवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया। इसे पहले भी आरोपी न्यायिक हिरासत पर था। बता दें कि 11 जनवरी की रात को कसोल में एक होटल में पंजाब की युवती की हत्या हो गई थी। इसमें दो आरोपियों का नाम सामने आया है। इसमें एक आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसकी धरपकड़ के लिए टीम पंजाब रवाना हो गई है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि कोर्ट ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें