फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला कानून व्यवस्था की चूक : एबीवीपी

Sat, 10 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- प्रदेश और जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं शर्मनाक और निंदनीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश और जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं शर्मनाक, अमानवीय एवं निंदनीय हैं। कुल्लू जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला कानून और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को उजागर करता है।
यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और सुरक्षा में हो रही लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का कमजोर होना अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में नाबालिग के दुष्कर्म मामला चिंताजनक है। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच पूरी की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जिम्मेदारी तय की जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि परिषद पीड़ित एवं उसके परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें