फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर की पार्किंग से गाड़ी चोरी, पुलिस में दी शिकायत

Sun, 09 Nov 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के लरांकेलो में एक घर की पार्किंग से गाड़ी चोरी हो गई है। रात के अंधेरे में शातिर पार्किंग से गाड़ी साफ कर गए। हालांकि गाड़ी चोरी किसने की, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हीरा लाल, निवासी लरांकेलो ने कहा कि 7 नवंबर की रात को उन्होंने अपनी गाड़ी को रोज की तरह अपने घर की पार्किंग में खड़ा किया था। लेकिन सुबह जब वह सैर करने को निकले तो गाड़ी गायब थी। कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी को चोरी कर ले गया है। गौर रहे कि ऊझी घाटी के पतलीकूहल व आसपास के क्षेत्रों में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आई है। वहीं कार चोरी की घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस आसपास की सीसीटी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस इस तरह के शातिरों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें