फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चड़ियारी में ब्यास किनारे गिरी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली-लेह मार्ग पर चड़ियारी के समीप रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर ब्यास के किनारे जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार (डीएल7 सीएम 4537) को 28 वर्षीय दिग्विजय सिंह निवासी दिल्ली चला रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ब्यास की ओर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायल चालक को सुरक्षित निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें