बंजार के कैंची मोड पर हाईवे पलटी कार... पाठक
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 305 में कैंची मोड़ के पास रविवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं है।
कार सवार सभी सुरक्षित हैं। जब कार बीच सड़क पर पलटी तो कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रुक गई। इसके बाद कार को बीच सड़क से हटाया गया तो सड़क में वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। 24 घंटों के भीतर बंजार में दो गाड़ियां बीच सड़क पर पलटी हैं। संवाद