फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराहल के शिल्ला में शरारती तत्वों ने कार में लगाई आग

विज्ञापन
शिल्ला में आग लगाकर जलाई गई कार।  -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के शिल्ला में खड़ी कार में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। कार के दोनों टायर पूरी तरह से जल गए हैं। कार में आग किसने लगाई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दिए शिकायतपत्र में शिल्ला के चरणदीप ने कहा कि कार को डुगाभरा नामक जगह पर पार्क किया था। रविवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि कार में आग लगी हुई है। जब मौके पर पहुंचा तो कार के टायर जल गए थे। यह किसी ने जानबूझ किया है। खराहल घाटी में शरारती तत्वों की गतिविधियों से लोग सहम गए हैं। इस संबंध में एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें