फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पनगां के शेगली के पास गिरी कार, युवक की मौत

Fri, 22 Nov 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पनगां के पास हादसे का ​शिकार हुई एक कार। संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल पुलिस थाना के तहत शुक्रवार सुबह एक कार पनगां के शेगली के पास हादसे का शिकार हो गई। पतलीकूहल की ओर से आ रही कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में घायल सुख राज निवासी दारछा बड़ाग्रां पतलीकूहल ने कहा कि शेगली के पास जीरो पॉइंट के पास अचानक गाड़ी चालक सेस राम ने कार से नियंत्रण खो दिया और इको वैन करीब लगभग 60 फीट नीचे लुढ़क गई।
हादसे में सेस राम वैन के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सेस राम को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए पतलीकूहल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से सेस राम को पतलीकूहल से कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान सेस राम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सेस राम (31) पुत्र चमन लाल गांव सोखनी डाकघर बड़ाग्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें