फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खाई में गिरी कार, भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
कुल्लू के काईस क्षेत्र में दुघर्टनाग्रस्त हुई कार।-संवाद
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। नग्गर मंडल के भाजपा बूथ तांदला के अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे पेश आया। ग्राम पंचायत कराडसू के तांदला निवासी जीत राम (58) सौर गांव से अपने घर तांदला लौट रहे थे तो उनकी कार तांदला के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जीत राम को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, नग्गर मंडल के पूर्व चेयरमैन खेखराम ने बताया कि शोक संतप्त परिवार को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भाजपा बूथ अध्यक्ष जीत राम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और पूर्व बीडीसी अध्यक्ष खेखराम ने भी जीत राम के निधन पर शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें