अटल टनल धुदी के समीप दुघर्टनाग्रस्त हुई कार।-संवाद
मनाली। मनाली-लेह मार्ग पर शनिवार दोपहर धुंधी पुल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार मनाली से लाहौल की ओर जा रही थी। धुंधी पुल के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार में लाहौल निवासी दो व्यक्ति सवार थे।
हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।