फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ंजार में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। हादसे में दो की मौत हो गई है।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। सेरी में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। बंजार पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे हुआ। कार जिभी से सेरी जा रही थी। सेरी गांव के पास ही कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे दूसरी सड़क में जा गिरी। कार हादसे का जब स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने घटनास्थल पर घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान जीवन लाल (32) पुत्र भादर सिंह निवासी गांव सेरी बंजार और राम सिंह (35) पुत्र दामोदर दास निवासी तांदी तहसील बंजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल की पहचान तेजा सिंह (40) पुत्र ताबे राम गांव सेरी बंजार जिला कुल्लू तथा रंजीत नेगी (52) पुत्र चेत राम गांव भुआ तांदी बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुुई है। पुलिस उपाधीक्षक बंजार खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें