फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.93 करोड़ से आठ गांव की 111 हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई

विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर मंडल में चिनाब नदी पर उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखते मंत्री राम लाल मारकंडा। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर (केलांग)। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं देना और जिलावासियों को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने उदयपुर मंडल में चिनाब नदी से 2.97 करोड़ तथा 2.95 करोड़ की दूसरी उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से शेलिंग, चेवर, लबारिंग, चेंबक, बारिंग, मूरिंग और कामरिंग समेत आठ गांव की 111.75 हेक्टर भूमि सिंचित होंगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की काफी समय से मांग थी जिसे पूरा किया गया है।
जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि तथा बागवानी है और प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। घाटी के गांव में लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, परिवहन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पहजे तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मेलिंग में पूजा-अर्चना की और लोगों के सुख-शांति के लिए कामना की। इसके साथ डॉ. मारकंडा ने सुमनम, मारवल, जाहलमा, जुंडा, मूरिंग तथा थिरोट में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस नेगी, हंस राज कौशल, प्रधान भीम देई सहित कई विभागों के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें