फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनप्रतिनिधियों को दिया क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत 2.0 के तहत मनाली में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

............
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट की ओर से शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से अमृत 2.0 के तहत मनाली में दो दिवसीय एकीकृत क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कुल्लू जिले के पांच शहरी स्थानीय निकायों के 30 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत बंजार, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत निरमंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शहरी विकास की प्राथमिकताओं और अमृत 2.0 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट की मुख्य प्रशिक्षक डॉ. केतना अतुल मटकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की क्षमता और विषयगत समझ को मजबूत करना है। उन्हें शहरी विकास की प्राथमिकताओं, विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शहरी जल प्रबंधन, जल सुरक्षा एवं संरक्षण और शहरी सेवाओं के प्रभावी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर विचार-विमर्श किया गया। संस्थान के समन्वयक सत्यम यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह तीसरी कार्यशाला है। इससे पहले बिलासपुर और धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें