एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके लिए एसडीएम ने बाकायदा विकास खंड नग्गर के मुख्यालय पतलीकूहल में स्थित बीडीओ दफ्तर पहुंचकर मीटिंग हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर विभिन्न वार्डों से जीतकर आए सदस्य बिमला देवी (देवगढ़), सुरेंद्र कुमार भोला (हलाण-2), रेणुका डोगरा (न्यूली), शालिनी भारती (वशिष्ठ), प्रकाश चंद (प्रीणी), मीरा देवी (जगतसुख), सविता (करजां), बिमला ठाकुर (हलाण-1), अनु आचार्य (नग्गर), गंगा सिंह (नथान), अमर चंद (अरछंडी), बिमला देवी (कराड़सू), अमरा देवी (गाहर), इंदिरा देवी (पुईद), हेमराज (सेऊगी), सोनी नेगी (बैंची), जीत राम (मंडलगढ़), अमित कुमार (दुआड़ा), गीता देवी (कटराईं), मीरादेवी (पनगां), सीमा (शलीण) अनिता (नसोगी) को शपथ दिलाई गई।
शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि बीडीसी पद जीत कर शपथ लेने वाली 19 जनवरी तक बीडीसी मेंबर्स आपस में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन कर लेंगे। इसके बाद उसी रोज उन्हें विधिवत तरीके से उन्हें कार्यालय अलॉट कर कुर्सी पर विराजमान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत समस्त बीडीसी सदस्य अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की योजना तैयार कर अनुमोदन के बाद धरातल पर विकास कार्य शुरू कर देंगे।