केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रोजगार विभाग सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद भरेगा। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मैसर्ज एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर पुरुष उम्मीदवारों की बतौर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती करेगी।
इसके लिए कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय केलांग और उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में होंगे।
साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवाओं की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, लंबाई 168 सेमी और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 15,000 से 19,000 मासिक दिया जाएगा। नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल और चंडीगढ़ रहेगा। उम्मीदवार अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 23 नवंबर को सुबह 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय और 25 नवंबर को सुबह 10ः 30 बजे उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में पहुंचें। उम्मीदवार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर इंटरव्यू में भाग ले सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01900-202252 पर ले सकते हैं।