भुंतर (कुल्लू)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में हरियाणा की निजी कंपनी 17 जून को कैंपस साक्षात्कार करवाएगी। इसमें आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु और पास आउट युवा भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 17,776 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों का कार्य स्थान राजस्थान रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 साल अनिवार्य रहेगी। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी को आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। संवाद