फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंगनाला में पहाड़ चढ़ने का प्रशिक्षण ले रहे कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 175 कैडेट्स साहसिक प्रशिक्षण के तहत पसीना बहा रहे हैं। देश के 17 एनसीसी निदेशालयों से थल, वायु और नौसेना विंग के कैडेट्स सोलंगनाला पहुंचे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में ये कैडेट्स पर्वतारोहण के साथ-साथ पहाड़ों में सुरक्षित उतरने और चढ़ने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन माउंट देव टिब्बा और ऑल गर्ल्स परांग ला ट्रैक अभियान के लिए किया जाएगा। विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि यह पहल मुख्यालय महानिदेशालय एनसीसी के प्री-मानसून पर्वतारोहण अभियान-2026 कार्यक्रम के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य साहसिक प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें