फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यूनतम बस किराया बढ़ाकर जनता की जेब पर डाला डाका, गरीब तबके पर पड़ेगी मार

Sun, 06 Apr 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- आए दिन नए क्षेत्र में लगाया जा रहा कर, फैसले को जनविरोधी करार दिया
विज्ञापन


राजीव नैय्यर
कुल्लू। हिमाचल में न्यूनतम बस किराया पांच से दस रुपये करने के सरकार के फैसले के खिलाफ जनता मुखर हो गई है। लोगों ने कहा कि न्यूनतम बस किराये को दोगुना करना सरासर गलत है।
लोगों का कहना है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में नया कर लगाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि सुख के सपने दिखाने वाली सरकार आखिरी गरीबों को कुचलने पर क्यों आमादा हो गई है। लोगों ने कहा कि बसों में कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ दिहाड़ी लगाने वाले होते हैं। न्यूनतम बस किराया बढ़ाकर सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग ज्यादा परेशान होगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को होगी। उन्होंने कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। न्यूनतम बस किराया दोगुना करने का फैसला गलत है। सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर इसे तुरंत वापस ले।
विज्ञापन

बता दें कि एचआरटीसी के निदेशक मंडल ने न्यूनतम बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। सवारियों को एक से दो किलोमीटर के सफर के लिए दस रुपये चुकाने होंगे। सामान्य किराया भी 20 फीसदी तक बढ़ सकता है। सौरव, मोहित, अजय, आकाश, चेतना, अनुष्का, मोहर सिंह, सरिता और शानवी ने कहा कि सरकार जनविरोधी निर्णय न लेकर जनहितैषी योजनाएं लाए।


विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे सरकार ने दरकिनार कर दिए हैं। चुनाव के समय महंगाई कम करने और आम जनता के हित में फैसले लेने का दावा किया था। सरकार अपने इस वादे से पलट गई है। - रोशन लाल

सरकार जनता विरोधी फैसले ले रही है। लगातार किसी न किसी क्षेत्र में दरों को बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। सरकार का न्यूनतम बस किराया दोगुना करने का फैसला जनता के हितों के खिलाफ है। - जगन्नाथ

सरकार ने एकाएक न्यूनतम बस किराया दस रुपये कर दिया है। यह गलत फैसला है। न्यूनतम बस किराया बढ़ाना जनता विरोधी निर्णय है। सरकार के इस फैसले से जनता पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। - गीता देवी

स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की सरकार के बस किराया बढ़ाने के फैसले से दिक्कतें बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को रोजाना दोगुना किराया देना पड़ेगा, जो उचित नहीं है। - विजय

बढ़ाया गया न्यूनतम बस किराया विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की समस्याओं को बढ़ाएगा। पढ़ाई के खर्च के साथ किराये का भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार शैक्षणिक संंस्थानों के विद्यार्थियों को किराये में रियायत दे। - कर्ण
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराया दोगुना करने का निर्णय लिया है। यह जनता के लिए परेशानी बनेगा। सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और जनता के हितों को देखते हुए न्याय संगत फैसला लेना चाहिए। - दिव्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें