कुल्लू में दीपावली के मौके पर खरीदारी करते हुए।-संवाद
इस बार रथ मैदान में जगह मिलने से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली पर पटाखे आदि की ब्रिकी के लिए रथ मैदान में पटाखा मार्केट सज गई है। रथ मैदान में पटाखा विक्रेताओं को जगह उपलब्ध करवाई गई है।
पिछले साल पटाखा बेचने के लिए विक्रेताओं को नेहरू पार्क में जगह उपलब्ध करवाई गई थी। इस बार रथ मैदान में जगह मिलने से पटाखा विक्रेताओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि रविवार को दिवाली के एक दिन पहले पटाखा विक्रेताओं का कारोबार मंदा रहा। उम्मीद के मुताबिक ग्राहक इस मार्केट में नहीं जुटे। पटाखा विक्रेता बंटी ने कहा कि दिवाली से एक दिन पूर्व अच्छी सेल होती थी लेकिन इस बार कम पटाखे बिके हैं। उन्होंने कहा कि पटाखा विक्रेताओं ने हर प्रकार के पटाखे रखे हैं। सोमवार को अच्छी सेल होने की उम्मीद है। संवाद