फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश के आईटीईएस (आईटी इनेबल्ड सर्विसेज) व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

देवसदन में छह जिलों के 116 प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों-जैसे कैशबुक, लेजर, वाउचर फाइल और स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा आरडीबीएमएस, एसक्यूएल, पीएचपी तथा वेबसाइट निर्माण में एआई टूल्स के उपयोग पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रधानाचार्य कैडर डॉ. अमित मेहता ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिला कुल्लू को आईटीईएस सेक्टर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि 20 से 30 मार्च तक यह कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण का आयोजन 20 से 22 मार्च तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षकों को नवीन तकनीकी ज्ञान, शिक्षण कौशल और व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में सशक्त बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें