फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्योली-थरमाण-जगोट रूट पर दो माह बाद दौड़ी बस

Fri, 24 Oct 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को गंतव्य पहुंचने मेंं होगी आसानी
विज्ञापन

अब टैक्सियों में भारी किराया देने से लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से सटी खराहल घाटी के न्योली-थरमाण-जगोट रूट पर दो महीने बाद बस सेवा शुरू हो गई है। आपदा के दौरान सड़क खराब होने के कारण बस सेवा ठप थी।
इससे तीन पंचायतों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा शुरू होने से न्योली, देवधार, जुआणी, बराधा, थरमाण, ग्राहण, ओडीधार, जगोट, शराउगी आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीरों पॉइंट पर आपदा के समय सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते बस नहीं चल पाई। 26 अगस्त को भारी बरसात के कारण सड़क का डंगा गिर गया था लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क हो दुरुस्त कर दिया है।
ग्रामीण भगवान दास, मोहर सिंह, गुलबदन महंत, वार्ड पंच गिरधारी लाल, ग्राहण पंचायत के उपप्रधान प्रमोद सिंह, न्योली पंचायत उपप्रधान चमन ठाकुर और बराधा महिला मंडल प्रधान गीता, थरमाण महिला मंडल की प्रधान निर्मला ठाकुर ने कहा कि दो माह बाद बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में आसानी होगी। टैक्सियों में भारी-भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

समिति सदस्य विशाल महंत, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान अरविंद ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। उधर, बस अड्डा कुल्लू के प्रभारी खूब राम ने कहा कि कुल्लू से न्योली-थरमाण-जगोट रूट पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें