फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बसें चुनाव ड्यूटी पर, इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
केलांग में रवाना होती पोलिग पार्टी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। इन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास रहा। एचआरटीसी की 57 बसों में मतदान कर्मियों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाया गया। ऐसे में जिले के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन समयसारिणी के अनुसार नहीं हुआ। बसें न मिलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुल्लू में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना है। इसके लिए कुल 7,228 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ढालपुर में स्थित प्रदर्शनी मैदान से इन सभी कर्मचारियों को निगम की बसों के माध्यम से रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी में निगम की 57 बसें रहने से ग्रामीण रूटों को समायोजित किया गया।
निगम ने बसों का संचालन तो हर एक क्षेत्र के लिए किया, लेकिन बसों के समायोजन से सवारियों को परेशान होना पड़ा। कुछ सवारियों ने बसें न मिलने के कारण पैदल ही कई किलोमीटर का सफर तय किया है। यात्री यग्नचंद, मोहित, अशोक ठाकुर, रतन लाल, भीमसेन ने कहा कि उन्हें कालंग की ओर से कुल्लू आना था, लेकिन बसें न मिलने के कारण टैक्सियों में भारी किराया देकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा है।
विज्ञापन

खराहल घाटी से कुल्लू आ रहे रविंद्र सिंह ने कहा कि एचआरटीसी की बस का उन्होंने एक घंटा इंतजार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि बस नहीं आएगी। ऐसे में उन्हें पैदल ही कुल्लू तक आना पड़ा। अन्य यात्री भी परेशान हुए। वहीं, निगम के डीडीएम डीके नारंग ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर 57 बसों को भेजा गया है। सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का समायोजन कर संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया है। कहा कि 24 मई से सभी रूटों पर समय सारिणी के अनुसार बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

000

केलांग में रवाना होती पोलिग पार्टी।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें