फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-भूमतीर रूट पर नहीं चल रही बस

Wed, 10 Dec 2025 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से एचआरटीसी की बस सेवा ठप होने से लोग परेशान
विज्ञापन

मजबूरी में टैक्सियों में करना पड़ रहा महंगा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भूमतीर रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद है। सड़क की हालत खराब होने के कारण अभी तक बस शुरू नहीं हो पाई है। बस न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग टैक्सियाें में दोगुना किराया देकर कुल्लू पहुंच रहे हैं।
गौर रहे कि आपदा के दौरान दड़का से भूमतीर वाया बढ़ेई रा ग्रां सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क में कई जगहों पर डंगे लगने हैं। रोपड़ी से लेकर बुनलीसेरी तक सड़क में अभी मलबा भी हटाया जाना है। बढ़ेई रा ग्रां बुनलीसेरी के समीप लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने अभी तक डंगे का काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में बस सेवा भूमतीर रूट पर लोगों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विकास समिति बढेई रा ग्रां के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि आपदा के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को परिवहन की सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यालय के साथ लगता क्षेत्र होने के बावजूद यहां के लोग बस सुविधा से वंचित हैं। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द ठीक कर भूमतीर रूट पर बस सेवा शुरू की जाए। ग्राम पंचायत भूमतीर प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि दड़का से भूमतीर वाया बढ़ेई रा ग्रां सड़क को एचआरटीसी बस चलाने के लिए जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें